शाजापुर: शाजापुर के चीलर डेम में 20 फीट से अधिक पहुंचा जल स्तर, कुल 23 फीट है डेम की क्षमता, पेयजल और सिंचाई में काम आएगा पानी
शाजापुर के चीलर डेम में जल स्तर 20 फीट से अधिक हो गया है। डेम की क्षमता 23 फीट है, डेम में 23 फीट पानी जमा होने के बाद ओवर फ्लो चालू हो जाएगा। इसी डेम से शाजापुर शहर में पेयजल और नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है। डेम का जल स्तर बढ़ने को लेकर जल संसाधन विभाग सहित प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है।