शाजापुर: शाजापुर में एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर पर हुआ भजन संध्या का आयोजन, देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु
शाजापुर में एबी रोड पर स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह भजन संध्या कप्तान जन सेवा मंच द्वारा आयोजित की गई। जिसमें गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। जिन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। भजन संध्या के साथ ही यहां भगवान लड्डू गोपाल जी की झूला सेवा भी की। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान लड्डू गोपाल को झूला झुलाया।