गिरियक: दुर्गापुर गांव में खेलते समय पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत
Giriak, Nalanda | Sep 20, 2024 पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूब जाने से एक बालक की मौत हो गयी. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दाह संस्कार के लिये उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.