महोबा: आरी गांव में दबंगई, ट्रैक्टर रोककर युवक पर किया हमला, बचाव में आए भाई पर हुआ पथराव, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Apr 14, 2026 पीड़ित नरेंद्र कुमार ने एसपी से शिकायत कर बताया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर रोककर लोहे की रॉड से हमला किया और जातिसूचक गालियां दीं। बचाने आए भाई पर भी पथराव किया गया। पीड़ित का आरोप है कि पहले भी मारपीट हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब परिवार ने सुरक्षा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।