🌙🔭 घूंघट ओढ़कर टेलीस्कोप से देखा चांद का अद्भुत नजारा!
✨ राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने कराया चांद और शनि ग्रह का दीदार
📍 फफूंद, औरैया।
विकासखंड भाग्यनगर के प्राथमिक विद्यालय जैतपुर-फफूंद में आयोजित आकाश दर्शन कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों को अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया देखने का अवसर मिला। 🌌
🔭 विज्ञान संचारक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने आधुनिक टेलीस्कोप के जरिए चंद्रमा की सतह पर मौजूद क्रेटर और शनि ग्रह के वलयों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया। चांद को करीब से देखकर बच्चे और अभिभावक रोमांचित हो उठे।
इस दौरान मनीष कुमार ने सौरमंडल, ग्रहों की गति और चंद्रमा की कलाओं के बारे में रोचक जानकारियां देते हुए बच्चों को अंधविश्वास से दूर रहकर वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश की इस पहल ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विज्ञान और खगोल विज्ञान के प्रति नई जिज्ञासा जगाई। कार्यक्रम में जैतपुर और करही के करीब 50 बच्चे तथा 20 अभिभावक उपस्थित रहे।
📚 किताबों से निकलकर जब विज्ञान आंखों के सामने आया, तो बच्चों के लिए यह अनुभव यादगार बन गया!
❤️ पोस्ट को LIKE और SHARE जरूर करें और ऐसी ही ज्ञानवर्धक व स्थानीय जानकारियों के लिए Dibiyapur The Legend पेज को FOLLOW करना न भूलें।
#DibiyapurTheLegend #Phaphund #Auraiya #ScienceEducation #Astronomy
Auraiya, Auraiya | Oct 21, 2026