खागा: धाता में बाइक हटाने को कहने पर पिता-पुत्र के साथ दबंगों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Khaga, Fatehpur | Jul 31, 2026 फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड पक्का तालाब बाजार में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धाता नगर पंचायत के मोहल्ला नारायणपुर निवासी रामशरण पुत्र हुल्लाट, जो धाता थाने में चौकीदार हैं, ने धाता थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।