महोबा: महोबा के 20 मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, CM ने किया सम्मानित, लखनऊ में समारोह का कलेक्ट्रेट में सजीव प्रसारण
Mahoba, Mahoba | Jun 2, 2026 मुख्यमंत्री ने लखनऊ में राज्य के 223 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार महोबा में समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें UP बोर्ड 2026 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 टॉपरों, कुल 20 मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपए की धनराशि खातों में भेजकर सम्मानित किया गया।