इटारसी: लक्कड़गंज के गुरुमाया चिल्ड्रन हॉस्पिटल में लगी आग, फायर बिग्रेड ने बुझाई
इटारसी के लक्कड़गंज स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पास बने गुरुमाया चिल्ड्रन हॉस्पिटल में शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे आग लग गई। आग अस्पताल के कार्यालय के पिछले हिस्से में लगी, जिससे वहां रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। अस्पताल परिसर से धुआं उठता देख ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।