कालपी: कदौरा नगर में प्रशासन का बुलडोजर चला, नगर पंचायत की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को किया गया धराशाई
Kalpi, Jalaun | Jun 4, 2026 कदौरा नगर में गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। एसडीएम के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, नगर पंचायत कर्मचारियों और पुलिस टीम ने नगर पंचायत की जमीन व सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान चबूतरे और टीनशेड तोड़े गए। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।