जहानाबाद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बुधवार को “स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु” अभियान के तहत बल्क वेस्ट जनरेटरों की पहचान एवं सूचीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों और संस्थानों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 की जानकारी दी।