चौपारण: दनुआ घाटी में ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, चालक और उपचालक सुरक्षित
दनुआ घाटी में ट्रक ने कटेनर में मारी टक्कर, चालक उपचालक सुरक्षित चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में सोमवार को ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर हुआ। ट्रक चालक को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से बिहार की ओर जा रहा एक ट्रक दनुआ घाटी के पास जोडारही पुल पर खड़े एक कंटेनर से टकरा गया।