पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में सांसद मनोज झा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्फ कानून मामले में राजद को बताया पहला याचिकाकर्ता
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने राजद कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने वक्फ संशोधन कानून को लेकर कहा कि इस मामले में राजद पहला पिटीशनर था। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला सियासत का नहीं बल्कि इस देश की पहचान का है।