हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सुल्तानगंज रवाना हुआ नोवामुंडी का पहला कांवरिया जत्था नोवामुंडी: सावन के पावन महीने में "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच नोवामुंडी बोलबम कांवरिया संघ का पहला 11 सदस्यीय जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलमय यात्रा की कामना की।