आबूरोड के किवरली गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। हथियारों से लैस करीब डेढ़ दर्जन बदमाशों ने मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की और मंदिर के महंत के साथ मारपीट की। हमले में महंत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई।बताया जा रहा है कि चोर मंदिर में रखी खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान चुरा ले गए।