जौनपुर: युवती पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव, मुकदमा दर्ज
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने गांव के युवक पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि इनकार करने पर युवक ने कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी सचिन सरोज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम क