हज़ारीबाग: मंडई में गाड़ी की बैटरी चोरी कर रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
हजारीबाग लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई में गाड़ी का बैटरी चोरी करते ग्रामीणों ने तीन को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसमें बाद पुलिस को सूचना देकर चोरों को पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों की पहचान मंडई निवासी मो साहबाज, मो इप्तिखार और इंतियाज अंसारी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने थाना कांड संख्या 201/24 दर्ज किया है।