हज़ारीबाग: मंजीत यादव हत्याकांड में नामजद विवेक सोनी और गंगा साव समेत आठ गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
हजारीबाग शहर के सिरका खिरगांव में रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव को गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में घटनास्थल से अब कई अहम तथ्य सामने आ रहे हैं। घटना के दिन मोहल्ले के लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे थे, लेकिन अब सब कुछ परत दर परत सामने आ रहा है। मंजीत क यादव को तीन की संख्या में आए अपराधियों ने गोली मारी थी।