हज़ारीबाग: मां अष्टभुजी ट्रेडर्स में आग लगने से बोलोरो वाहन, सोलर पंप सेट मशीन और कई वस्तुएं जलकर राख हो गईं
हजारीबाग केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडाबेर में पंचायत मुखिया दिनेश साव के फैक्ट्री मां अष्टभुजी ट्रेडर्स में अचानक भीषण आग लग गई। आगजनी होने से बेलोरो वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 02 वी 3634 ,एंव 100 कुर्सी, जेसीबी के बड़े टायर, सरकारी सोलर पम्प सेट मशीन सहित अन्य वस्तु जल कर राख हों गया। जिससे लगभग 15 से 20 लाख की अचल संपत्ति का नुकसान हुआ है।