महरौनी: ललितपुर बानपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक चालक की हालत मरणासन्न
ललितपुर बानपुर मार्ग स्थित गाईया घाट के पास बानपुर से मिर्चवारा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त मामले प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक चालक की हालत मरणासन्न बनी हुई थी।