🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज
💔 गरीबी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की दर्दनाक तस्वीर!
महराजगंज के पनियरा नगर पंचायत में गुरुवार शाम इंसानियत को झकझोर देने वाला मंजर सामने आया। गंभीर रूप से बीमार बेटे की हालत बिगड़ने पर बुजुर्ग पिता के पास एंबुलेंस बुलाने का साधन नहीं था। मजबूरी में पिता ने बेटे को ठेले पर लादकर PHC पनियरा पहुंचाया।
वहीं, बेटे की पत्नी अपने दो साल के मासूम बच्चे को गोद में लेकर पैदल अस्पताल पहुंची।
प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
😢 सवाल सिर्फ एक परिवार की मजबूरी का नहीं, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत का भी है।
📍 स्थान: पनियरा, महराजगंज
Public maharajganj #NewsUpdate
#BreakingNews #Maharajganj #everyone #follower #healthcare #PanIyara #MaharajganjNews #PublicMaharajganjNews
Maharajganj, Maharajganj | Aug 21, 2026