अंबाह: जनसुनवाई में ग्यासीपुरा के ग्रामीणों ने SDM से सड़क मरम्मत, नाली निर्माण और तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की
Ambah, Morena | Oct 13, 2026 अंबाह। ग्राम पंचायत बरेह के ग्यासी का पुरा निवासी सुल्तान सिंह उच्चारिया ने मंगलवार को जनसुनवाई में एसडीएम को आवेदन देकर सड़क मरम्मत, नाली निर्माण और तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि जलभराव और गड्ढों से आवागमन प्रभावित है। तालाब की सफाई नहीं होने से वर्षा जल संग्रहण भी प्रभावित हो रहा है।