महोबा: कुम्हरोड़ा गांव में पति के संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता की बेरहमी से पिटाई, थाने में की गई शिकायत
Mahoba, Mahoba | Apr 5, 2026 एक विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसका विरोध करने पर पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।