कायमगंज: गांव उलियापुर में भैंसा चोरी की रंजिश में युवक की हत्या, परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, गांव में पुलिस बल तैनात
कायमगंज कोतवाली के गांव उलियापुर निवासी पुष्पेंद्र और बांकेलाल के पक्षों के बीच घसिया चिलौली के पास एक गोदाम में रविवार को विवाद हो गया था। विवाद में बांकेलाल की मौत हो गई थी। देर रात पोस्टमार्टम के बाद बांकेलाल का शव गांव पहुंचा।परिजन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। माहौल बिगड़ता देखकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।