कोडरमा: कोडरमा नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में होल्डिंग टैक्स, जलापूर्ति व सफाई व्यवस्था पर हुई चर्चा
नगर पंचायत कोडरमा की पहली बोर्ड बैठक गुरुवार को अध्यक्ष साजिद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम करने के प्रयासों का आश्वासन दिया गया। मार्केट कॉम्प्लेक्स और विभिन्न वार्डों में दुकानों के किराया व सिक्योरिटी राशि में कमी पर भी विचार हुआ।