कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र के खजूरदेवा के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, PMCH रेफर
सलखुआ थाना क्षेत्र के खजूरदेवा के समीप ससुराल जा रहे एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जहां उस जख्मी की प्राथमिक उपचार कर स्थिति को देखते हुए डॉ ने उसके बेहतर इलाज के लिए उसे PMCH पटना रेफर कर दिया।