कौंच: कोंच में नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग पर मौत का गड्ढा, अधिकारियों की अनदेखी से बड़े हादसे की आशंका
Konch, Jalaun | Apr 4, 2026 कोंच नगर में नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर उखड़ा सीवर चेंबर हादसे को न्योता दे रहा है, सड़क के बीच बने इस गड्ढे से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी खतरा बना हुआ है, वही मामले में शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे स्थानीय लोगों ने अस्थायी रूप से लकड़ी और नारंगी झंडा लगाकर चेतावनी दी है, लेकिन रात के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।