बिहार: आशा नगर मोहल्ला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का किया गया शुभारम्भ, निकाली गई कलश यात्रा
Bihar, Nalanda | Jun 29, 2026 बिहार शरीफ के आशा नगर मोहल्ले में सोमवार की सुबह श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कलश पूजन एवं जल भरने की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसके बाद भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधान पार्षद राजू यादव एवं वार्ड पार्ष