पंचकूला: मनी लांड्रिंग के मामले में गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू को पंचकूला की ईडी कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया पेश
गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू को ईड़ी द्वारा ईडी कोर्ट पंचकूला में पेश किया गया । ईडी द्वारा कोर्ट से गैंगस्टर चीकू का 14 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया। गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू पर कई आपराधिक मामले दर्ज है और ईडी द्वारा मनी लांड्रिंग के मामले में आरोपी गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू को दिल्ली की तिहाड जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पंचकूला लाई है।