पंचकूला: हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की सेक्टर 6 में राज्य स्तरीय बैठक हुई आयोजित, यूनियन के अब 2 साल में होंगे चुनाव
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच संबंधित हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की सेक्टर 6 में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आर के नागर की अध्यक्षता में हुई । राज्य स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया कि सभा में यूनियन के चुनाव एक वर्ष की बजाय 2 वर्ष में होंगे और इनका प्रस्ताव पास किया गया और जनवरी माह की बजाय मार्च माह में 2 वर्ष बाद चुनाव होंगे।