पंचकूला: बीजेपी पार्टी को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी मिलकर हरा सकते हैं पिंजौर में कहा आप जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने।
हम माननीय उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद करते हैं। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का मेयर बना असत्य पर सत्य की जीत हुई है। रंजीत उप्पल ने कहा कि अब जनता जान चुकी है कि भाजपा सत्ता पर काबिज रहने के लिए किस प्रकार के गलत हथकंडे अपना रही है। इस प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद आप नेता हरप्रीत सिंह ने कहा कि कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की जीत हुई है।