Follow.. कोटा में स्टेशन रोड स्थित नेहरू गार्डन के पास चलती कार में अचानक लगी आग, चालक कार रोक कर निकला बाहर, इतने में धु-धु कर जल उठी कार
शुक्रवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और दूर-दूर तक लपटें नजर आने लगीं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बीच सड़क पर जा रही थी, तभी इंजन से धुआं उठने लगा। चालक ने कार रोककर बाहर निकलते ही कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी।
सूचना पर एक दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार सवार समय रहते बाहर निकल गया।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के चलते कुछ देर तक स्टेशन रोड पर यातायात प्रभावित रहा।
Sangod, Kota | Jun 12, 2026