बीरपुर: एकलव्य शिक्षण संस्थान नौला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चों को मिला प्रगति पत्रक
वीरपुर प्रखंड के नौला स्थित एकलव्य शिक्षण संस्थान में गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे वार्षिक परीक्षा 2026 के प्रगति पत्रक का वितरण समारोहपूर्वक किया गया। इस वर्ष 339 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 285 प्रथम श्रेणी एवं 54 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।कक्षा दो की अन्नू कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।