मंडला: जहरमऊ गांव में बिजली पोल में करंट लगने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Mandla, Mandla | Jun 6, 2026 बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहरमऊ गांव में शनिवार 10 बजे बिजली के पोल में करंट आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कई बिजली पोलों में करंट आने की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार शिकायत भी की।