रायडीह: पशुओं से लदा पिकअप पलटने से 3 पशुओं की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल। कोयनारटोली के पास हुआ हादसा, चालक व तस्कर मौके से फरार
Raidih, Gumla | Jun 12, 2026 गुमला: जिले में अवैध पशु तस्करी का कारोबार लगातार जारी है। तस्करी के दौरान पशुओं को अमानवीय तरीके से वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला चैनपुर अनुमंडल के रायडीह थाना क्षेत्र का है, जहां कासीर कोयनारटोली के समीप पशुओं से लदा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।