समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-984,
दिनांक 27/07/2026,
==================
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को महानन्दा सभागार पूर्णिया में
सुखाड़ प्रबंधन हस्तक, 2016 के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सुखाड़ अनुश्रवण, आपातकालीन प्रबंधन एवं आकस्मिक योजना की विस्तृत समीक्षा किया गया।
'सुखाड़ प्रबंधन हस्तक, 2016' (Manual for Drought Management, 2016) के दिशानिर्देशों के अनुरूप जिला स्तर पर सुखाड़ अनुश्रवण केन्द्र, आपातकालीन प्रबंधन समूह तथा सुखाड़ आकस्मिक कोषांग (जिला स्तरीय टास्क फोर्स) के अद्मतन कार्यों की
समीक्षा किया गया।
बैठक के दौरान पूर्णिया जिला अंतर्गत वर्षापात, कृषि आच्छादन, भू-गर्भ जलस्तर, सिंचाई सुविधाओं एवं स्वास्थ्य तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत यह स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में पूर्णिया जिले में सुखाड़ जैसी कोई समस्या नहीं है।
पूर्णिया जिले में 25 जुलाई 2026 तक सामान्य वर्षापात (868.2 मिमी) के सापेक्ष 797.7 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। जो सामान्य से -8.1% कम (विचलन) है।
जिला अंतर्गत सभी 14 प्रखंडों में वर्षा मापक यंत्र (ORG) एवं स्वचालित मौसम केन्द्र (AWS) पूरी तरह कार्यरत हैं।जिले की 246 पंचायतों में 'ऑटोमैटिक रेन गेज' (ARG) स्थापित हैं। जिससे वर्षा के आँकड़े प्रतिदिन विभाग को ससमय प्रेषित किए जा रहे हैं।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों/विलंबित मानसून से निपटने हेतु 'आकस्मिक फसल योजना' (Contingency Crop Plan) तैयार कर ली गई है।
यदि आगे सुखाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत 'डीजल अनुदान योजना' का कार्यान्वयन किया जाएगा।
कोशी-मेची लिंक योजना के तहत पूर्वी कोशी नहर के सुदृढ़ीकरण एवं शाखा नहरों के संरेखन (Alignment) का कार्य तीव्र गति से जारी है। ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुँचे।
पेयजल की स्थिति (PHED):
जिले में औसत भू-गर्भ जलस्तर 10 फीट 9 इंच है और पेयजल का कोई संकट जिला में नहीं है।
लक्ष्य के अनुसार जिले के सभी 2,783 बंद/खराब चापाकलों की मरम्मत कराई जा चुकी है।
बैठक में डीडीसी,अपर समाहर्ता,तथा संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे तथा प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
15 views | Purnia, Bihar | Jul 27, 2026