पटना ग्रामीण: NMCH चूहा प्रकरण: वार्ड बॉय निलंबित, चूहों के आने के रास्ते किए जा रहे बंद - अस्पताल अधीक्षक रश्मि प्रसाद
पटना के एनएमसीएच अस्पताल में मरीज के पैर को चूहे द्वारा कुतरे जाने की घटना पर गुरुवार की दोपहर 2 बजे अस्पताल अधीक्षक रश्मि प्रसाद ने बताया कि चूहों के आने वाले रास्तों को बंद किया जा रहा है। फिलहाल वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया गया है। जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम बनाई गई है।