मिर्ज़ापुर: मटीहारी के पास स्कूल वैन पलटी, वैन में सवार 9 बच्चे हुए घायल
बताते चले कि गुरुवार की सुबह डीबी पब्लिक स्कूल मटकीपुर की वैन स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी और अचानक पलट गई। सड़क के किनारे रोड से कुछ दूर जाकर पलटी जिससे बच्चों में कोहराम मच गया। गनीमत रहा की बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। और बच्चों को मामूली हल्की चोट आई है। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चील पुलिस ने सभी घायल बच्चों को चील अस्पताल पहुंचाया।