भरतपुर: भरतपुर में शांति भंग करने पर पुलिस ने की सख्ती, शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 34 लोगों को किया गिरफ्तार
भरतपुर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शांति भंग करने वाले 34 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर उनके वाहन जब्त किए गए। एसपी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर जीरो टॉलरेंस रहेगा।