देवीपुर: मोहनपुर पुलिस ने टैंकर से महिला की मौत के मामले में घटनास्थल पर वादी और गवाहों से पूछताछ की
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में शनिवार को मोहनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने वादी और गवाहों से घटना के संबंध में जानकारी ली। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व टैंकर की चपेट में आने से दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी सीमा देवी की मौत हो गई थी। मामले में मृतका के ससुर ने बैद्यनाथधाम यातायात थाना प्रभारी