धनवार: धनवार में डिजिटल आधार सेवा केंद्र जल्द होगा शुरू, प्रयास तेज़
धनवार नगर अध्यक्ष विनय संथालिया द्वारा 26 मई 2026 को आयोजित DISHA (दिशा) बैठक में धनवार क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए डिजिटल आधार केंद्र खोलने की मांग रखी गई थी। धनवार में आधार सेवा केंद्र नहीं होने के कारण लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए गिरिडीह एवं रांची तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी होती थी।