सड़क सुरक्षा माह 2026 के 18वें दिन मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर के प्रांगण में रविवार दोपहर 2:00 बजे सड़क सुरक्षा महापंचायत सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान मोहनपुर प्रखंड के थाड़ीयारा चकरमा जमुनिया बाघमारी पंचायत अंतर्गत गांव एवं कस्बा से मुखिया पंचायत समिति वार्ड सदस्य समाजसेवी एवं ग्रामीण शामिल हुए।