कासगंज: सोरों में बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी गंगा में लगाई डुबकी
सोरों शूकरक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 11 बजे बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही हरि की पौड़ी और विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।