उनियारा: रतनपुरा में धाकड़ समाज के विवाह सम्मेलन में सांसद हरीश मीणा रविवार को करेंगे शिरकत
Uniara, Tonk | Apr 25, 2026 टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश मीणा रविवार को उनियारा के रतनपुरा के दौरे पर रहेंगे। सांसद हरीश मीणा ने निजी सचिव मोहम्मद असलम ने शनिवार को शाम 7 बजे बताया कि सांसद हरीश मीणा रतनपुरा में धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही पूर्व प्रधान कल्याण मल मीणा की धर्मपत्नी के निधन पर उनके निवास पंहुचकर शौक प्रकट करेंगे।