🚨 कौशांबी में लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच वांछित गिरफ्तार, चार बाल अपचारी अभिरक्षा में!
🔴 सराय अकिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद।
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं चार बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पांच जुलाई 2026 को खानपुर खास निवासी मोबीन खान पुत्र वकील खान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल व रुपये छीनने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई थी।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम—
सद्दाम उर्फ मो. आफताब निवासी खानपुर खास।
मुस्तफा उर्फ साहिल निवासी कसारी-मसारी, प्रयागराज।
मो. आसिफ निवासी टेवा, कौशांबी।
रिजवान निवासी चकिया, प्रयागराज।
शेर अली उर्फ शेरू निवासी खानपुर खास, कौ�
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 2, 2026