बहराइच: ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने को लेकर भाकियू ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। सभी ने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान एक सप्ताह में किया जाए। इसके अलावा पांच सूत्री मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।