बहराइच: बहराइच में चोरी गैंग का रूपईडीहा पुलिस ने किया खुलासा, 21 चोरी की बाइक बरामद
भारत नेपाल सीमा पर जांच के दौरान रुपईडीहा पुलिस ने बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य बाइक जंगल के निकट खंडहर से बरामद की है। चोरी की 21 बाइक बरामद कर उन्हें सीज कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों बाइक चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।