बहराइच: नैनीहा काटा के पास सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहना निवासी सहीपत (65) पुत्र बीकानू साइकिल से गांव निवासी बाबूराम के साथ खेत जा रहा था। 18 मार्च को नानपारा लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा कांटा गांव के पास बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। वृद्ध को सीएचसी से जिला अस्पताल फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहा सहीपत की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुट गई है।