बहराइच: रुपईडीहा इलाके में पेड़ की डाल गिरने से नेपाल निवासी मजदूर की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास पेड़ की डाल गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया, गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक मजदूर की पहचान नेपाल निवासी नागरिक लाल के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।