बहराइच: हटीला रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर हुई मौत
कोतवाली देहात के गोंडा बहराइच रेल प्रखंड के हटीला रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार दोपहर में एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकट मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है।