बहराइच: पलरीबाग में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट मामले में पीड़ित की तहरीर पर 3 नामजद आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित पलरीबाग में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई मारपीट मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना दरगाह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित कमल ने रविवार रात्रि 8:30 बजे बताया कि घटना 25 नवंबर की है जब पैसों की लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला कर उसे घायल किया था।